प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कॉफी विद करण’ में कसे एक-दूसरे पर तंज
2012 में करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का हिस्सा बनने के बाद करीना और प्रियंका के बयानों ने इस कैट फाइट की चिंगारी को और बढ़ा दिया। इससे पहले दोनों ने कभी एक-दूसरे को लेकर बात नहीं की थी, लेकिन शो के दौरान वह तीखी बयानबाजी करने से पीछे नहीं हटीं। जब शो में करीना अकेले पहुंची थीं, तो करण ने उनसे सवाल किया था कि वह प्रियंका से क्या पूछना चाहती हैं? ऐसे में बेबो ने कहा, 'मैं जानना चाहूंगी कि उन्होंने एक्सेंट कहां से सीखा है?' इस पर जब प्रियंका शो का हिस्सा बनीं, तो उन्होंने कहा, 'मैंने यह एक्सेंट वहीं से सीखा है, जहां से उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सीखा।' इतना ही नहीं नेशनल अवॉर्ड न जीतने के बारे में करीना ने कहा था कि यह मेरे लिए इतना जरूरी नहीं है, जिसके बाद प्रियंका ने कहा था, ‘आपके पास नहीं है, तो अंगूर खट्टे हैं।’ बता दें प्रियंका ने 2010 में ‘फैशन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था।