फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो जूनियर एक्टर, जो बड़ा होकर ज्यादातर बना 'अमिताभ बच्चन', जानिए आज किस हालत में?

Mon, 03 Jun 2019 02:30 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में चाइल्ड रोल काफी अहमियत रखते हैं। पुराने दौर से ही फिल्मों में एक्टर्स के बचपन का रोल देखा जा रहा है। लेकिन ज्यादातर 70 के दशक में अमिताभ के चाइल्ड रोल को सबसे ज्यादा बार देखा गया है। फिल्म की नंबर रील खत्म होने तक यह चाइल्ड एक्टर भागते-भागते कब बड़ा हो जाता था पता ही नहीं चलता था। ऐसे में बात करेंगे उस चाइल्ड एक्टर की जिसने ज्यादातर अमिताभ बच्चन के बचपन के किरदारों जिया है..
विज्ञापन

2 of 5
vishal desai
इस क्यूट से दिखने वाले चाइल्ड एक्टर को मास्टर बिट्टू के नाम से जाना जाता था। इनका असली नाम विशाल देसाई है और उन्हें अमिताभ की हर दूसरी फिल्म में देखा गया है। विशाल को अमिताभ की सुपरहिट फिल्म चुपके-चुपके, अमर अकबर एंथनी, याराना और दो और दो पांच में भी देखा गया है। लेकिन बड़े होने के बाद यह चाइल्ड एक्टर कभी भी बड़े परदे पर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Desai
बता दें कि उन्हें अब एक्टिंग करना पसंद नहीं है और उन्होंने अह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इस काम को गले लगा लिया है।  बता दें कि विशाल आज बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। उन्होंने बाबुल, भूतनाथ और बागवान जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया है।

4 of 5
vishal desai
ये सभी फिल्में अमिताभ बच्चन की ही हैं। विशाल ने कई टीवी सीरियल में असिस्टेंट के रूप में काम किया है। हेमा मालिनी के सीरियल कामिनी और दामिनी को भी विशाल ने असिस्ट किया था। वह जाने-माने डायरेक्टर बीआर चोपड़ा को भी असिस्ट कर चुके हैं। विशाल एक एंटरटेनमेंट चैनल के क्रिएटिव डायरेक्टर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vishal desai
विशाल का मानना है कि अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। इस साल की शुरुआत में उनकी निर्देशित फिल्म वीरगति रिलीज हुई थी। देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म इस साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें