सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उल्लाल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें तेज बुखार के चलते 31 मई को अस्पताल में लाया गया था। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल की अपनी दो तस्वीरें शेयर कर दी है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा की जिंदगी में पहली बार वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इधर, डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि फिल्मों से दूर होने के बाद अभिनेत्री अपने फैन्स से सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
sneha ullal, salman khan
- फोटो : file photo
सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी- नो टाइम फॉर लव' में मुख्य किरदार में नजर आईं स्नेहा ने अपनी पोस्ट में लिखा ' पहली बार अपनी जिंदगी में मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, मुझे तेज बुखार है जिसके चलते में कई ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल के बेड पर पड़ी हूं, यह बहुत डरावना है लेकिन, मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी, मुझे ज्यादा से ज्यादा आराम फरमाने की सलाह दी गई है, लेकिन मैं ऊब रही हूं, लेकिन मेरे पास नेटफ्लिक्स और मेरा ख्याल करने वाले कई लोग हैं, घर जाने के लिए बेसब्र हूं, मैं आप के सभी के स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'
विज्ञापन
3 of 4
sneha ullal
- फोटो : file photo
स्नेहा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनके सलमान खान ने बड़े परदे पर काम करने के सपने पूरे किए हैं। फिल्म लकी 2005 में रिलीज हुई थी। उस दौरान यह चर्चा भी खूब हुई थी कि स्नेहा का चेहरा सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय से खूब मिलता जुलता है। फिलहाल स्नेहा फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। हाल ही में 29 वर्षीय अभिनेत्री ने एक म्यूजिक वीडियो इश्क वाली बारिश से कमबैक किया था। इस म्यूजिक वीडियो आर्शिया खान और मोहम्मद जावेद ने प्रोड्यूस किया था।
फिल्म लकी के बाद स्नेहा को कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों में देखा गया। इसमें आर्यन, जाने भी दो यारों, तेलुगू फिल्म किंग, करंट शामिल हैं। स्नेहा को आखिरी बार हिंदी फिल्म बेजुबां इश्क (2015) में रुमजुम के किरदार में देखा गया था।