फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू, विद्या बालन के बाद रिया चक्रवर्ती को मिला इन सितारों का साथ, एक सुर में कही ये बात

Thu, 03 Sep 2020 02:00 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कराया था। अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। जहां सोशल मीडिया पर रिया के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है वहीं कुछ का कहना है कि जांच पूरी होने तक उनसे दोषी की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता। बॉलीवुड के कई सितारे रिया के समर्थन में भी आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram/shibanidandekar
रिया की करीबी दोस्त शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर कहा कि वो हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। शिबानी लिखती हैं कि 'मैं रिया चक्रवर्ती को तब से जानती हूं जब वो 16 साल की थी। फुर्तीली, मजबूत, जिंदादिल, तेज चमक और जिंदगी से भरी हुई। मैंने उसके व्यक्तित्व के इस पक्ष के विपरीत उसे और उसके परिवार को पिछले कुछ महीने में इस तरह देखा।' 
विज्ञापन

3 of 5
सितारों के कमेंट - फोटो : screenshot from instagram/shibanidandekar
शिबानी के इस पोस्ट पर कई सितारों ने उनका समर्थन किया और हैशटैग जस्टिस फॉर रिया लिखा। वीजे अनुषा ने लिखा कि 'मैं रो रही हूं। मेरा दिल भारी है। मुझे पता है कि मेरी बच्ची के साथ वो क्या कर रहे हैं। वो मेरी प्यारी बहन है हमेशा।' वहीं सुजैन खान ने हार्ट वाला इमोजी बनाकर रिया का समर्थन किया।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
अमृता अरोड़ा ने दिल वाजा इमोजी बनाया। संगीतकार और गायक विशाल ददलानी लिखते हैं कि 'यू आर रॉक शिबानी दांडेकर। मुझे तुम पर गर्व है कि मेरे कुछ दोस्तों में तुम भी हो। मैं रिया को नहीं जानता। उसे अभी तक बगैर सबूतों के दोषी की तरह दिखाया जा रहा है। देश में कोविड, चीन जैसे मुद्दे हैं। मजबूती के साथ खड़ी रहो।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagran: @taapseepannu @rhea_chakraborty
तापसी पन्नू और विद्या बालन ने किया समर्थन
तापसी पन्नू ने लिखा, 'मैं न ही सुशांत को व्यक्तिगत तौर पर जानती थी और न ही रिया को जानती हूं, लेकिन बस इतना जानती हूं लोगों को समझना चाहिए कि न्यायपालिका से ऊपर उठकर किसी को दोषी ठहराना गलत है। न्याय पर भरोसा रखें और अपनी और मृतक की पवित्रता को बनाए रखें।'
वहीं विद्या बालन ने ट्वीट कर कहा कि  'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्यारे युवा सितारे सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत मीडिया सर्कस बन गया है। महिला होने के नाते, रिया के खिलाफ होने वाली घटिया बातों से मेरा दिल टूट जाता है। आइए एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना काम करने दें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें