संगीतकार विशाल ददलानी ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार 30 लोगों को खाना परोसा था। उन्होंने कहा कि यह एक टूर की बात है, जब एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने साथ गये सभी लोगों को खाना परोसा और उसके बाद खुद खाने के लिए बैठीं। विशाल ददलानी ने यह बात रियलिटी शो सारेगामापा के विशेष एपिसोड के शूटिंग के दौरान कही। इस रियलिटी शो में एक्टर अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली फिल्म बॉब बिस्वास का प्रमोशन करते हुए दिखेंगे। विशाल इस रियलिटी शो के जज हैं। जबकि, इसे होस्ट सिंगर आदित्य नारायण करते हैं।