फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 40 से ज्यादा सिगरेट पीता था ये सिंगर, गले से नहीं निकलती थी आवाज

Wed, 19 Feb 2020 06:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vishal dadlani - फोटो : Social Media
आज के दौर में सिगरेट पीना कई लोगों का स्टेटस सिंबल बन चुका है। शौक कब आपकी आदत बन जाता है, पता ही नहीं चलता। सिगरेट के पैकेट के ऊपर छपी चेतावनी धुएं में तबतक नहीं नजर आती जबतक मामला डॉक्टर के दरवाजे न पहुंच जाए। सिगरेट जानलेवा है ये पता होते हुए भी इसे पीने वालों के पास एक हजार बहाने हैं। लेकिन छोड़ने की सिर्फ एक ही वजह है कि जबतक आपको ये किसी खतरनाक मुहाने पर लाकर खड़ा न कर दे। मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी भी दिनभर में 40 सिगरेट पीते थे, लेकिन कैसी उनकी इस आदत ने टॉप से 10 पर पहुंचा दिया, चलिए बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vishal Dadlani
विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि वो एक दिन में 40 से ज्यादा सिगरेट पी जाया करते थे। इस वजह से उनकी आवाज पूरी तरह से खराब हो गई थी। ये सिलसिला 9 सालों तक चला। लंबे समय तक प्रयास करने के बाद उन्होंने सिगरेट छोड़ने में सफलता पाई और वापस से अपनी वही आवाज के पा सके।       
विज्ञापन

3 of 5
vishal_dadlani
विशाल ददलानी ने लिखा है,  'मैंने अगस्त 2019 के अंतिम दिनों में धूम्रपान छोड़ दिया था। 9 साल तक एक दिन में 40 से ज्यादा सिगरेट पीना और एक साल इससे छोड़ने लगना, ये बहुत बदतर था। रिकॉर्डिंग के दौरान मेरी आवाज ने मेरा साथ छोड़ दिया था। मैंने कभी किसी को इस बारे में पता नहीं चलने दिया, लेकिन तब मैं संघर्ष कर रहा था। मेरी सीमा, नियंत्रण, स्वर, सब कुछ लड़खड़ा रहा था। धीरे-धीरे गाना पूरी तरह से असंभव हो गया था।

4 of 5
vishal dadlani
उन्होंने आगे लिखा है,  'पिछले 2 वर्षों में आपने जो कुछ भी मुझसे सुना है, वह 100% के करीब है जो मुझे वास्तव में पसंद है। सिगरेट छोड़ने के बाद मेरी आवाज लगभग वापस आ चुकी है। मेरा क्लीन टोन वापस आ गया है, मेरा नियंत्रण बहुत बेहतर है और मैं बेचैनी और दर्द महसूस करने के बजाय फिर से गाते हुए खुश हूं। यदि आप धूम्रपान करते हैं ... अब छोड़ दें। इसका उपयोग कर आप अपने आप को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vishal dadlani - फोटो : Social Media
बता दें कि विशाल ददलानी इन दिनों रियलटी शो इंडियन आइडल में जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत पर एक बनाया था।
 

Bigg Boss 13 से निकलते ही बदले सिद्धार्थ शुक्ला के तेवर, शहनाज ने किया फोन तो ये था रिएक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें