फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते इस म्यूजिक डायरेक्टर ने की जनता से खास अपील, कहा- 'आप मुझसे नफरत कर सकते हैं'

Fri, 20 Mar 2020 03:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vishal dadlani - फोटो : Social Media
देशभर में कोरोना वायरस का कहर देखा जा रहा है। ऐसे में सबी इस वायरस को लकेर सतर्क रहने की बात कर रहे हैं। बॉलीवुड भी इस वायरस को लेकर काफी सतर्कता बरत रहा है। साथ ही साथ लोगों को भी लगातार जागरुक करने में जुटा हुआ है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जहां एक तरफ सेफ हैंड्स चैलेंज के तहत लोगों को स्वच्छता बरने के लिए कह रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए संदेश देकर भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vishal Dadlani
कोरोना वायरस के चलते अब हाल ही में बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने भी लोगों से एक खास अपील की है। विशाल ने लोगों से अपील की है कि इस बार होने वाले राम नवमी मेले को टाल दिया जाए। साथ ही हालातों को देखते हुए कुछ दिनों के लिए एंटी सीएए और एनपीआर प्रोटेस्ट को भी निलंबित करने की मांग की है। विशाल ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से ये अपील की है।
विज्ञापन

3 of 5
vishal dadlani
विशाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों से ये अपील की है। विसाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आपसे 2 अपील करता हूं, इसके लिए आप मुझसे नफरत करेंगे, लेकिन इसे करना भी जरूरी है: पहली यह कि रामनवमी मेला अपने निर्धारित समय पर नहीं होना चाहिए। अगर इसमें देरी होती है तो होनी चाहिए। दूसरा यह कि एंटी सीएए-एनपीआर और एनआरसी के विरोध को भी निलंबित किया जाना चाहिए, जब तक यह खतरा टल न जाए। कृपया भारत की खातिर'।

4 of 5
विशाल ददलानी
विशाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि विशाल ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर जैसे सितारे भी लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति जागरुक कर रहे हैं। वहीं कार्तिक आर्यन ने तो अपना फेमस मोनोलॉग बनाकर लोगों को इसके प्रति जागरुक किया है। कार्तिक का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vishal dadlani - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि कोरोना वायरस धीरे-धीरे दुनियाभर में अपने पैर पसार रहा है। इसका असर भारत में भी काफी देखा जा रहा है। बॉलीवुड पर भी इसका खासा असर देखा जा रहा है। बॉलीवुड में इसके खतरे को देखते हुए कई फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी गई है। तो वहीं कई फिल्मों की रिललीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इन दिनों सभी सेलिब्रिटी घर पर ही समय व्यतीत कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें