विशाल ददलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल का जन्म 28 जनवरी 1973 को हुआ था। विशाल का नाम शेखर के बगैर अधूरा है। दोनों ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट दिए। विशाल शेखर की जोड़ी ने न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया है। फिल्मों में संगीत देने के अलावा विशाल सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज करते नजर आते हैं। विशाल की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। विशाल ने अपने करियर में 'झूमे जो पठान', 'बेशरम रंग', 'बलम पिचकारी' और 'स्वैग से स्वागत' सहित कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं।