फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान की बीमारी से इतने मजबूर हुए विशाल भारद्वाज, अब बनाएंगे 'चूड़ियां'

Sun, 11 Mar 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Irrfan Vishal
फिल्म 'पीकू' के बाद इरफान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने को बेताब फैन्स के लिए बुरी खबर है। फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज ने फैसला किया है कि वह फिलहाल उस प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे जिसमें इन दोनों दिग्गज एक्टर्स की जोड़ी साथ दिखने वाली थी। विशाल को इतना बड़ा फैसला मजबूरी में लेना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 4
deepika, Irrfan
दरअसल, इरफान खान इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने भी पीठ दर्द की वजह से काम से ब्रेक ले रखा है। ऐसे में विशाल भारद्वाज को फिलहाल इस प्रोजेक्ट को टालना पड़ा है। फिल्म मेकर का कहना है कि वह यह फिल्म किसी भी सूरत में इरफान खान के बिना नहीं बनाएंगे। लिहाजा, जब तक दोनों एक्टर्स स्वस्थ नहीं हो जाते, लेखक हुसैन जैदी की गैंगस्टर्स पर लिखी किताब पर आधारित यह फिल्म नहीं बनेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
vishal bhardwaj
विशाल भारद्वाज अब अपनी अगली फिल्म 'चूड़ियां' पर काम करेंगे। यह फिल्म बहनों की आपसी प्रतिद्वंद्विता पर आधारित होगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए वाणी कपूर और कृति सैनन को अप्रोच किया गया है। इस फिल्म को विशाल और प्रेरणा अरोड़ा मिलकर प्रोड्यूज करेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
विशाल भारद्वाज का सफर - फोटो : self
इरफान खान जल्द फिल्म 'ब्लैकमेल' में दिखेंगे। यह फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ फिल्म 'कारवां' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, इरफान खान के पास फिल्म 'हिन्दी मीडियम-2' का भी ऑफर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें