पूर्व लोकसभा सांसद और सिने अभिनेत्री जयाप्रदा ने आजम खां को लेकर दिए अपने विवादित बयान से एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस बार जयाप्रदा ने एक निजी न्यूज एजेंसी को दिए बयान में आजम खां की तुलना पदमावत फिल्म के चरित्र खिलजी से की है।
विज्ञापन
2 of 4
Jaya Prada
न्यूज एजेंसी द्वारा ट्वीट किए गए बयान में जयाप्रदा ने आजम खां द्वारा उन्हें उत्पीड़न किए जाने की बात याद आने की बात कही है। दरअसल जयाप्रदा के दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान उनके और आजम खां के बीच रिश्तों में तल्खी आ गई थी।
विज्ञापन
3 of 4
इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी की गई और एक-दूसरे पर हमले कराने के भी आरोप लगे। हालांकि इस तल्खी के बाद भी जयाप्रदा द्वारा मोहम्मद आजम खां को भाई कहते हुए राखी तक भेजी गई। लंबे समय से शांत आजम-जया के बीच की तल्खी एक बार फिर सोशल साइ्टस के माध्यम से सामने आई है।
बयान में जयाप्रदा ने कहा कि जब उन्होंने पदमावत फिल्म देखी तो उन्हें खिलजी चरित्र ने आजम खां जी की याद दिला दी कि किस प्रकार उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान उनका उत्पीड़न किया था। जयाप्रदा के इस बयान को न्यूज एजेंसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर दिया है। हालांकि इस टिप्पणी पर आजम खां का पक्ष अभी सामने नहीं आ सका है।