फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज खोलने जा रहे अपनी खुद की म्यूजिक कंपनी, 'वीबी म्यूजिक' के जरिए हर महीने नया नगमा करेंगे पेश

Fri, 03 Jul 2020 12:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल भारद्वाज - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार, गीतकार, पटकथा लेखक विशाल भारद्वाज को कौन नहीं जानता। विशाल ने छोटे पर्दे से गुलजार साहब के सहायक के तौर पर कदम रखा। उन्होंने गुलजार निर्देशित फिल्म 'माचिस' में पहली बार अपना संगीत दिया। इस फिल्म के गाने सुपरहिट साबित हुए जिससे विशाल के करियर को रातों रात ऊंचाई मिली। विशाल कई सालों से निर्देशन में ज्यादा व्यस्त हो गए। लेकिन अब विशाल एक बार फिर से संगीत की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विशाल भारद्वाज - फोटो : amar ujala
विशाल भारद्वाज अपनी खुद की एक म्यूजिक कंपनी खोलने जा रहे हैं। इसका ऐलान विशाल ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। विशाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि वो अपनी म्यूजिक कंपनी के जरिए हर महीने अपने फैंस के सामने एक नगमा पेश करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Bharadwaj
विशाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में विशाल कह रहे हैं, 'कई बार पहले भी कहा है कि मैं फिल्म डायरेक्टर इसलिए बना ताकि मैं अपने अंदर का म्यूजिक कंपोजर जिंदा रख सकूं। मगर फिल्मों की अपनी बंदिशें हैं, सिचुएशन, कैरेक्टर, कहानी, वगैरह वगैरह। और पिछले कई सालों से मन करता था कि वो नगमे जिन्हें फिल्मों में लाना मुश्किल होता है उन्हें कैसे बयान किया जाए।' 

4 of 5
विशाल भारद्वाज - फोटो : amar ujala
आगे विशाल कहते हैं, 'वो नगमे जो किसी शोहरत इज्जत पैसे के मोहताज नहीं होते। जिन्हें तराजुओं पर ना तोला जाए। वो नगमे जो महफिलों तक महदूद रह जाते हैं। वो गाने जिन्हें गुनगुनाने में ही मकसद पूरा हो जाता हो। वो संगीत आपसे बांटना चाहता हूं। अपने इस म्यूजिकली वीबी म्यूजिक पर। कोशिश रहेगी कि इसके जरिए हर महीने अपना एक नया गाना आपसे शेयर कर सकूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल भारद्वाज - फोटो : Social Media
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में विशाल ने लिखा है, 'अगर संगीत प्रेम का भोजन है तो इसे बजाते जाओ और मुझे ज्यादा से ज्यादा दो। आपके लिए वीबी म्यूजिक ला रहा हूं। ज्यादा जानकारी के लिए बने रहिए।' गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज को फिल्म गॉडमदर और इश्किया के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीत के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

पढ़ें: Bharti Singh Birthday: छोटे शहर से मुंबई पहुंचकर, ऐसे बनीं भारती सिंह 'लाफ्टर क्वीन'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें