फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Desai: सीएम एकनाथ शिंदे ने नितिन देसाई को दी श्रद्धांजलि, आज शाम होगा कला निर्देशक का अंतिम संस्कार

Fri, 04 Aug 2023 09:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने कला निर्देशक नितिन देसाई का बीते बुधवार निधन हो गया। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी की कहानी समाप्त कर डाली। नितिन का जाना सिनेमाजगत के लिए एक बड़ी क्षति है। शुक्रवार को यानि आज शाम उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एकनाथ शिंदे व पवार ने जेजे अस्पताल पहुंचकर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

2 of 5
आज होगा नितिन देसाई का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम चार बजे देसाई का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12 से दो बजे के बीच अंतिम दर्शन के लिए एनडी स्टूडियो में रखा जाएगा। फिलहाल नितिन का शव पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई के जेजे अस्पताल में है। आज सवेरे जेजे अस्पताल पहुंचकर सीएम शिंदे ने नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

3 of 5
नितिन देसाई, एनडी स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि देसाई की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आज चुकी है, जिसमें मौत की वजह सुसाइड को ही बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन देसाई की बेटी सहित परिवार के कुछ सदस्य विदेश से आने वाले हैं। उनके आने के बाद कला निर्देशक के पार्थिव शरीर को करजत स्थित एनडी स्टूडियो ले जाया जाएगा। नितिन के परिजन चाहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में ही किया जाए।
कला निर्देशक नितिन देसाई ने की थी आत्महत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

4 of 5
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
नितिन देसाई आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और उन पर करोड़ों रूपये का कर्जा था। वह तनाव में थे और इसके चलते उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुना। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी मौत के लिए भी सेट डिजाइन किया था। दरअसल नितिन देसाई को फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने के लिए जाना जाता था। फिल्मी सेट डिजाइन करने वाले नितिन ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था। 
नितिन देसाई ने आत्महत्या के लिए खुद सजाया था मौत का सेट, यह थी उनकी आखिरी इच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
एनडी स्टूडियो के लिए सेट डिजाइन करने वाले एक शख्स के मुताबिक नितिन देसाई ने अपनी मौत का सेट डिजाइन किया था। चश्मदीदों का कहना है कि नितिन देसाई ने एक बड़ा सा धनुष बाण बनाया था। इसी धनुष बाण के बीच में नितिन देसाई ने लटककर आत्महत्या की है। बता दें कि वहां से पुलिस को एक टेप रिकॉर्डर भी मिला है, जिसमें उनका रिकॉर्ड सुसाइड नोट भी है।
Nitin Desai: नितिन देसाई ने एक कॉल पर की थी इरशालवाड़ी के पीड़ितों की मदद, रायगड SP बोले-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें