फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' देख विराट ने की अनुष्का की तारीफ, भड़के यूजर्स बोले- 'भाई इसलिए ऑस्ट्रेलिया भेजा था क्या'

Sun, 23 Dec 2018 05:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anushka, virat
आनंद एल राय निर्देशित और शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जीरो' इस शुक्रवार रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जीरो को पसंद कर रहे हैं। सभी फिल्म पर अपनी राय दे रहे हैं ऐसे में बात जब पत्नी की फिल्म की हो तो विराट कोहली कहां पीछे रहने वाले थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
virat kohli
विराट कोहली पूरी टीम के साथ इस वक्त टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न में हैं। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। टीम के पास अभी समय है। इस बीच विराट अनुष्का की फिल्म जीरो देखने पहुंचे। विराट कोहली ने न सिर्फ ये फिल्म देखी बल्कि अनुष्का की तारीफ भी की।
विज्ञापन

3 of 6
zero
विराट ने लिखा, 'मैंने जीरो देखी और मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। मुझे बहुत मजा आया, सबने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है। अनुष्का शर्मा का काम मुझे बहुत पसंद आया क्योंकि मुझे लगता है कि उनका रोल काफी चैलेंजिंग था और उन्होंने शानदार एक्टिंग की है।' 

 

4 of 6
virat anushka - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट ने भले ही फिल्म की खूब तारीफ की हो, लेकिन अब वो अपने इस ट्वीट के लिए बहुत ट्रोल भी हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- विराट ये बीवी का डर बोल रहा है। एक अन्य ने लिखा- यही करने ऑस्ट्रेलिया भेजा है क्या भाई?
 



 
विज्ञापन

5 of 6
virat anushka
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- लड़की का चक्कर बाबू भैया...लड़की का चक्कर। एक यूजर ने लिखा अनुष्का शर्मा का मन रखने के लिए काहे को झूठ बोल रहे हो। बता दें अनुष्का शर्मा का साल 2018 काफी व्यस्त रहा। उनकी तीन फिल्में आईं, 'परी' जिसमें वो डायन बनी थीं, फिल्म 'संजू' में वे लेखिका बनी थीं, 'सुई धागा' में सादा जीवन जीने वाली गांव की एक महिला बनी थीं। तीनों ही फिल्मों में उन्होंने अलग काम किया।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zero
बता दें फिल्म जीरो को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में बउआ सिंह का किरदार निभा रहे शाहरुख ने पहले इस तरह का किरदार नहीं किया है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' में भी नजर आ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें