फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस एक्टर संग डेट पर जाना चाहती थीं सारा अली खान, इस फिल्म में मिलेगा साथ रोमांस करने का मौका

Sun, 23 Dec 2018 05:24 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में दस्तक देने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि आगामी शुक्रवार को उनकी एक और फिल्म सिम्बा सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। लेकिन इस बार सारा को लेकर खबर आ रही है कि वह अपने क्रश से डेट पर मिलने जा रही हैं... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान
शायद आपको याद होगा कि फिल्म मेकर करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में सारा अली खान पापा सैफ के साथ पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुद बताया था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद से सारा और कार्तिक को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा। कार्तिक फिल्म प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan
लेकिन अब खबर है कि सारा का ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। क्योंकि सारा बहुत जल्द कार्तिक के साथ एक फिल्म करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि साल 2009 में आई सैफ अली खान की फिल्म लव आजकल का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने सारा और कार्तिक को साइन करने का प्लान किया है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

4 of 5
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Instagram
इससे पहले छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन के अचानक निधन से उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। बीते बुधवार को उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 21 साल के दानिश जेहन के निधन के बाद टीवी की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया। वहीं अब सारा अली खान ने भी उनके निधन पर अपना दुख प्रकट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Instagram
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दानिश के शो का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख प्रकट किया। शो के इस वीडियो में सारा अली खान गेस्ट के तौर पर है, और इस शो में दानिश जेहन,  सारा अली खान को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें