Virat and Anushka
इसी इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का से अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया । उन्होंने कहा कि अनुष्का शर्मा से उनकी पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। उस दौरान वो काफी घबराए हुए थे। विराट कहते हैं, 'जब अनुष्का सेट पर आई तो वह मुझसे ज्यादा लंबी दिख रही थी। उनको देखने के बाद मैंने बोला क्या तुम्हें इससे ज्यादा ऊंची हील नहीं मिली। इस पर अनुष्का ने कहा एक्सक्यूज मी ? मैंने कहा- मैं बस मजाक कर रहा हूं।'
अनुष्का के साथ पहली मुलाकात में ही घबरा गए थे विराट, 'पागलों' की तरह करने लगे थे बर्ताव