हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने वाले अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने हाल में अपना 67वां जन्मदिन मनाया। ऋषि के बर्थडे पर फिल्मी हस्तियों सहित प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजे। इस मौके को और भी खास बनाने लिए ऋषि न्यूयॉर्क में पत्नी संग डिनर डेट पर गए। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि ऋषि ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए निकाला।