फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का से शादी के 4 महीने बाद विराट कोहली का बड़ा खुलासा, ट्रोलर्स को ऐसे दिया था जवाब

Mon, 09 Apr 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virat and Anushka
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे बात कोई भी क्यों न हो। कोई अलग तरह के ड्रेसिंग सेन्स की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ जाता है तो कभी कोई पिक्चर पोस्ट करके। ट्रोलर्स के निशाने पर विरुष्का भी आ चुके हैं। वहीं इस बारे में विराट कोहली ने पहली बार खुल कर बात की और कहा कि वह इन सब पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

2 of 5
Virat and Anushka
अनुष्का और विराट हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। इन दोनों ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी। दोनों स्टार्स एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे जिसके बाद शादी का फैसला लिया। अक्सर विराट को अनुष्का के नाम पर तो भी कभी अनुष्का को विराट के नाम पर ट्रोल किया जाता है। जब भी कभी विराट मैच हार जाते हैं तो यूजर्स हार का जिम्मेदार अनुष्का को ठहराते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Virat and Anushka
विराट कोहली ने हाल में ही इंडिया टुडे को इंटरव्यू दिया और कई बातों का खुलासा किया। विराट और अनुष्का की शादी की खबरों ने मीडिया में सनसनी मचा दी थी। इस दौरान कई बातें कही गई। इस पर बात करते हुए विराट ने कहा - 'मुझे नहीं लगता यह सब हैंडल करना इतना मुश्किल था। हम लोगों ने इन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया था। हम लोगों का पूरा ध्यान शादी पर था।'

4 of 5
Anushka and Virat
विराट ने आगे कहा - 'अगर आप लोगों की बातों पर ध्यान देंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। आजकल सोशल मीडिया पर लोग ज्यादातर नकारात्मक बातें करते हैं।' वहीं जब विराट से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी पर ट्रोलर्स निशाना साधते हैं तो आप उसे कैसे हैंडल करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat and Anushka
इस पर विराट कोहली ने कहा - 'मैं और अनुष्का इन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते। इतना जरूर है कि लोग सोशल मीडिया पर किसी पर किए गए नकारात्मक कमेंट को एन्जॉय करते हैं, जो कि खतरनाक है।' आपको बता दें, विराट और अनुष्का ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में दोनों ने रिसेप्शन पार्टी दी थी। सोशल मीडिया पर अक्सर इस कपल के रोमांस की झलक देखने को मिल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें