रातोंरात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार अपने किसी इशारे को लेकर नहीं बल्कि उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज हो गया है। खबरों की मानें तो प्रिया के खिलाफ हैदराबाद की दो पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए प्रिया के चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों की अदाओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
priya prakash varrier
शिकायत कर्ताओं का कहना है कि इस तरह की चीजें इस्लाम धर्म के खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने उच्च न्यायालय से अपील की है वह इस केस की सुनवाई प्रिया प्रकाश की याचिका से पहले करें। इसके पहले भी एक समुदाय विशेष के लोग प्रिया के खिलाफ मामला दर्ज करवा चुके हैं। सुमदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के एक गाने ‘मणिका मालाराया पूवी’ से उनकी धार्मिक भावना आहत हुईं हैं। जिसके बाद प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
3 of 5
priya prakash warrier
- फोटो : self
प्रिया ने कोर्ट में अपील की थी कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया जाए। जिसके बाद कोर्ट ने सभी मामलो को लंबित रखते हुए अगली सुनवाई तक मामला टाल दिया। आपको बता दें, प्रिया प्रकाश के 26 सेकेंड के वीडियो ने तहलका मचा दिया था। इस वीडियो में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों की चुलबुली अदाओं को लोगों ने काफी पंसद किया था। यहां तक कि वह नेशनल क्रश बन गई थीं।
4 of 5
Priya Prakash
प्रिया के इस वीडियो के बाद लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनके एक्सप्रेशन को कॉपी करते नजर आए। यहां तक की प्रिया के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई। इस वीडियो के बाद से ही प्रिया के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। कहा जाने लगा कि कई डायरेक्टर्स उन्हें बॉलीवुड फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं।
ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रिया करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर2' में नजर आ सकती हैं। यह खबरें मात्र अफवाह साबित हुई ऐसे में हो सकता है कि वह किसी और फिल्म में नजर आईं। फिलहाल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग आज से देहरादून में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा लीड रोल में अनन्या पांडे और तारा सुतारिया हैं।