फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या बॉलीवुड में एंट्री करेंगे विराट, ये रही मुख्य वजह...

Tue, 12 Dec 2017 03:12 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मीडिया और फैंस की भीड़ से बचने के लिए दोनों ने अपनी शादी के लिए इटली जैसी जगह को चुना था। इस शादी में दोनों के परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी का समारोह संपन्न हो जाने के बाद खुद विराट और अनुष्का ने अपने फैंस को ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।

पहले शादी की अटकलें, फिर शादी, फिर सोशल मीडिया पर खुद इसका प्रचार और अब इस बात की चर्चा हो रही है कि जल्द ही विराट बॉलीवुड में भी एंट्री कर सकते हैं। तो क्या सच में क्रिकेट में अपना जादू चलाने के बाद अब विराट फिल्मी दुनिया में अपना राज चलाना चाहते हैं। 

पढ़ेंः विराट की शादी का ट्वीट 65 हजार से ज्यादा हुआ रीट्वीट, अनुष्का के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने नहीं दी बधाई
विज्ञापन

2 of 4
क्रिकेट के मैदान पर मोस्ट स्टाइलिश और एग्रेसिव दिखने वाले विराट कोहली क्या बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं? क्या अनुष्का के कहने पर वो बॉलीवुड में काम करेंगे? वैसे तो विराट में हर वो बात है जो एक हीरो में होनी चाहिए। वो हैंडसम हैं, स्मार्ट हैं, गुड लुकिंग हैं, फिट हैं, डैशिंग है और सबसे बड़ी बात कि भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन भी हैं। विराट न सिर्फ अच्छा गाते हैं बल्कि बहुच अच्छा डांस भी करते हैं। हो सकता है कि क्रिकेट में अपना करियर बनाने के बाद वो अपनी अगली पारी बॉलीवुड में शुरू करें। 
विज्ञापन

3 of 4
वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड में करियर बनाने का मतलब सिर्फ फिल्म का हीरो बनना ही नहीं होता। हो सकता है कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का की तरह फिल्म प्रोड्यूसर बन जाएं। वो प्रोड्यूसर के तौर पर भी आने वाले समय में जरूर दिखाई दे सकते हैं। अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से एक्टिंग के साथ-साथ फिल्में भी प्रोड्यूस कर रही हैं। अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'एनएच 10' से प्रोड्यूसर के तौर पर दस्तक दी थी। इसके बाद साल 2017 में फिल्म 'फिल्लौरी' लेकर आईं और साल 2018 में उनकी फिल्म 'परी' रिलीज होगी। 

पढ़ेंः बचपन से एक दूसरे को जानते हैं विराट-अनुष्का, ऐसे हुई थी इनकी पहली मुलाकात
विज्ञापन

4 of 4
सूत्रों की मानें तो अनुष्का की फिल्म 'फिल्लौरी' में विराट ने पैसा लगाया था। हालांकि अनुष्का ने उस समय इस बात से साफ इनकार किया था लेकिन अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं तो हो सकता है कि अनुष्का की आने वाली फिल्मों को खुद विराट प्रोड्यूस करें। इसके अलावा फिल्म मेकर करण जौहर के साथ विराट कोहली के प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। अब तक विराट के फैंस को उनकी और अनुष्का की शादी का इंतजार था लेकिन अब वो विराट के बॉलीवुड में आने के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें