फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के तोहफे को 'नुष्की' ने ऐसे किया कबूल, युवराज ने भी खास नाम से पुकारा

Wed, 02 May 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virat Anushka
विराट कोहली ने जो वादा किया उसे ईमानदारी से निभाया। मंगलवार को अनुष्का शर्मा के बर्थडे के मौके पर उन्होंने आईपीएल में अपनी जीत को पत्नी को डेडिकेट किया।  मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान विराट ने कहा, 'मेरी पत्नी यहां हैं और आज उनका बर्थडे है, इसलिए मैं खुश हूं कि उन्होंने हमें जीतते हुए देखा। यह उनके लिए एक छोटा सा तोहफा है। उनके सामने दो अंक हासिल करके बहुत खुशी मिली।'
विज्ञापन

2 of 5
Virat Anushka
विराट कोहली जब इस तरह अनुष्का से अपने प्यार का इजहार कर रहे थे, तो एक्ट्रेस का चेहरा देखने लायक था। विराट लगातार अनुष्का की तरफ देख रहे थे और उनकी 'नुष्की'  शर्म से लाल हो गई थीं। उनके चेहरे पर पूरे वक्त एक प्यारी से स्माइल खिली रही। 
विज्ञापन

3 of 5
Virat Anushka
मैच के बाद अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली के लिए एक स्पेशल मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शुक्रिया अदा किया। 

4 of 5
Yuvraj Singh
वहीं, क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी अनुष्का शर्मा को खास नाम से संबोधित करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। युवी ने एक्ट्रेस को 'रोजी भाभी' कहकर जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि फिल्म बॉम्बे वेल्वेट में अनुष्का के कैरेक्टर का नाम रोजी था। इसलिए युवी भी उन्हें रोजी भाभी कहकर पुकारते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat Anushka - फोटो : Twitter
विराट कोहली ने शादी के बाद अनुष्का शर्मा के पहले बर्थडे को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैच से पहले उन्होंने पूरा वक्त एक्ट्रेस के साथ बिताया। दिन में दोनों ने साथ मॉल जाकर फिल्म देखी। इसके बाद लंच पर भी गए। कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की एक फोटो भी पोस्ट की जिसमें वे दोनों एक दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें