फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग लोकेशन तलाशते-तलाशते पाकिस्तान पहुंच गए सलमान के डायरेक्टर और फिर...

Wed, 02 May 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'रेस 3' की चर्चा के बीच इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' की भी चर्चा जोरों पर है। इस बीच फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर इन दिनों 'भारत' फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश रहे हैं। इस फिल्म की बेहतरीन लोकेशन और फिल्म को शानदार बनाने के लिए वह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक पहुंच हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
इस बात का खुलासा खुद निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया है। अली अब्बास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। यह फोटो एक सड़क की है। फोटो में साइन बोर्ड पर 'इस्लामाबाद 322 किमी, लाहौर 24 किमी और भारत-पाकिस्तान सीमा 2 किमी' लिखा हुआ है। इतना ही नहीं अली अब्बास जफर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "भारत-शूटिंग लोकेशन की तलाश।"
 

 
विज्ञापन

3 of 4
पता हो कि फिल्म 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर की सलमान खान के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह सलमान को लेकर फिल्म 'सुल्तान और 'टाइगर जिंदा है' बना चुके हैं। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है। खबरों की मानें फिल्म भारत 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से सलमान और प्रियंका 10 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं । इससे पहले फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दोनों साथ नजर आए थे। यह प्रियंका की सलमान के साथ चौथी फिल्म है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें