फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बनने के बाद विराट कोहली ने ट्विटर पर बदला अपना बायो, अनुष्का और बेटी के लिए लिखी ये खास बात

Mon, 18 Jan 2021 05:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। पिता बनने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है। उन्होंने अपने बायो में खुद को गौरवशाली पिता और पति लिखा है। बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, अब तक सेलिब्रिटी कपल ने बेटी को दुनिया की निगाहों से दूर ही रखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली ट्विटर अकाउंट - फोटो : Twitter-@imVkohli
मालूम हो कि विराट या अनुष्का ने अब तक बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। बेटी के जन्म के बाद ही दोनों ने सभी फोटोग्राफर्स को गिफ्ट के साथ एक पत्र भेजा। इस पत्र में उन्होंने बेटी की तस्वीरें न लेने की अपील की है। दोनों ने लिखा है कि उम्मीद है आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का काम देखने वाली दोनों टीमों के दर्जनों लोग पिछले कुछ दिनों से हर उस फोटोग्राफर या वीडियोग्राफर का नाम और पता इकट्ठा करते रहे हैं, जो किसी न किसी अखबार, टीवी न्यूज चैनल, न्यूज या एंटरटेनमेंट पोर्टल के लिए काम करता है। ऐसे लोगों की सूची भी बनाई गई है जो फ्रीलांस फोटोग्राफर हैं और फिल्म व क्रिकेट के इवेंट कवर करते हैं। ऐसे सारे लोगों को विरुष्का की तरफ से एक खूबसूरत तोहफा भेजा गया है।

4 of 5
Virushka
बता दें कि विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा की देखभाल में जुटे हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में विराट कोहली टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौर छोड़कर आए थे। बच्ची की परवरिश और करियर को लेकर बातचीत करते हुए कोहली ने पिछले दिनों कहा था, 'मैं अपने करियर की कोई चीज घर तक नहीं ले जाऊंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी ट्रॉफी, सफलताएं या अन्य कोई चीज घर तक जाएं, जब बच्चे बड़े हो रहे हों।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि 11 जनवरी को पापा बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे  यहां बेटी हुई है।  हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें