क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चा इन दिनों चारों ओर है और सभी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोमवार को इटली में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ट्विटर पर क्रिकेटर्स और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें ट्विटर पर ढेर सारी बधाई दी।
पढ़ें: OMG: विराट ने अनुष्का को पहनाई 1 करोड़ की अंगूठी, 3 महीने तक दुनिया के हर कोने में ढूंढा
विज्ञापन
2 of 5
विराट और अनुष्का की शादी के बाद से ट्विटर पर हैश टैग विरुष्का ट्रेंड कर रहा है। लोग भी उन्हें विरुष्का के नाम से ही बधाई दे रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस काजोल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐसा कुछ लिखा जिसकी चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
3 of 5
घबराइए मत, काजोल को दोनों का साथ पसंद है लेकिन फैंस द्वारा दिया नाम विरुष्का नहीं पसंद। काजोल ने ट्विटर पर लिखा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बहरहाल, मुझे विरुष्का से ज्यादा आप दोनों के अपने नाम पसंद है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप दोनों का कॉम्बिनेशन कमाल का होगा।'
Best of luck @imVkohli and @AnushkaSharma. Good wishes galore! Btw, much prefer ur individual names to the 'Virushka' combo! But your combo I’m sure will work beautifully. 😉
— Kajol (@KajolAtUN) December 12, 2017
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल के सबसे बड़े समारोह में से एक थी। इटली में हुई इस शादी में कुछ खास रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले दोनों ने रिंग सेरेमनी की।
सोशल मीडिया के जरिए दोनों की रिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी, शादी और विदाई तक की सारी फोटो सामने आ चुकी हैं। रिंग सेरेमनी में अनुष्का ने रेड कलर की वेलवेट साड़ी और विराट ने ब्लू कलर का सूट पहना पहना हुआ था।