बॉलीवुड एक्ट्रेस और पदौती खानदान की बहू करीना कपूर खान ने हाल ही में एक टीवी पर खुलासा किया है कि उनके बेटे तैमूर और शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम एकसाथ काम करते नजर आएंगे। जी हां ये बिल्कुल सच है।
पढ़ेंः अब संजय दत्त के साथ नजर आएंगी नरगिस, शुरू की फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान ने एक टॉक शो शूट किया है। शो में अपनी बातचीत के दौरान करीना ने शाहरुख से कहा कि उन्होंने कपूर खानदान के लोगों के साथ ज्यादा काम नहीं किया है। हालांकि शाहरुख ने करीना और करिश्मा दोनों बहनों के साथ ही फिल्में की हैं लेकिन घर के मेल एक्टर्स के साथ उन्होंने कुछ खास काम नहीं किया।
विज्ञापन
3 of 4
शाहरुख ने ऋषि कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म 'दीवाना' में काम किया है और उनके बेटे रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में छोटा सा रोल किया है। ऐसे में करीना की इस बात पर शाहरुख ने कहा कि वो शिकायत कर रही हैं कि कपूर परिवार के लोगों के साथ ज्यादा काम नहीं किया गया तो वो ये सुनिश्चित कर लें कि अगली पीढ़ी एक साथ काम जरूर करेगी।
पढ़ेंः 'पद्मावती' देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए बिग सरप्राइज, रिलीज तारीख LEAK
इस पर हंसते हुए करीना ने कहा कि वो तैमूर और अबराम को एकसाथ जरूर काम करवाएंगीं। दोनों ही बहुत-बहुत गुडलुकिंग हैं तो दोनों को एकसाथ फिल्म करनी चाहिए। दोनों एकसाथ काम करते हुए अच्छे लगेंगे। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या करीना कपूर खान खुद दोनों को फिल्म में काम करवाने की तैयारी कर रही हैं।