फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विटजरलैंड में वरुण धवन से मिले अनुष्का-विराट, इस सेलिब्रिटी ने किया कमेंट- 'दिल्ली ही आ जाते'

Tue, 31 Dec 2019 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
virat, anushka - फोटो : social media
नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे छुट्टियां मनाने विदेश रवाना हो गए हैं। अनुष्का और विराट इन दिनों स्विटजरलैंड में हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में तस्वीर भी सामने आई थी। अब अनुष्का-विराट  स्विटजरलैंड में वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anushka virat - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैलो फ्रेंड्स।' साथ ही उन्होंने वरुण और नताशा को टैग किया है। स्विटजरलैंड की वादियों में चारों एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Virat Kohli-Anushka - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर यू-ट्यूबर भुवन बाम ने कमेंट किया कि 'आप लोग पहाड़ों पर क्यों गए हुए हैं? दिल्ली इस वक्त जमी हुई है। इधर ही आ जाते। छोले भटूरे भी खा लेते सब।'

4 of 5
priyanka nick - फोटो : social media
अनुष्का-विराट के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैलिफोर्निया में हॉलिडे एंजॉय कर रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका की ये फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं। प्रियंका ने निक के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'बाय विंटर वंडरलैंड, तुम बहुत याद आओगे, अगले साल मिलते हैं। #twinning' इससे पहले प्रियंका ने जो फोटो शेयर की, उसमें वो अपनी मशीन (स्नोमोबाइल) के साथ राइड करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि निक ने क्रिसमस पर प्रियंका को ये स्नोमोबाइल गिफ्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena karisma - फोटो : social media
करीना कपूर इन दिनों स्विटजरलैंड में पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और बहन करिश्मा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। सभी 25 दिसंबर को ही हॉलिडे मनाने निकल गए और न्यू ईयर भी वहीं पर सेलिब्रेट करेंगे। इस बीच करीना और करिश्मा की मुलाकात वरुण धवन से हो गई। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर वरुण के साथ फोटो शेयर की है।

बेटी के लिए सुनील शेट्टी को भी पसंद केएल राहुल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी रजामंदी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें