फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट करने जा रहीं शादी, प्रीवेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

Tue, 31 Dec 2019 12:32 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha pendse - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे शादी करने जा रही हैं । शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं । नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । ये तस्वीरें गृहमुख पूजा की हैं । इन तस्वीरों में नेहा मराठी लुक में नजर आ रही हैं । उन्होंने रेड बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है । 
विज्ञापन

2 of 5
neha pendse - फोटो : social media
साथ ही सिर पर पारंपरिक मुंडावल्य लगाया है । तस्वीर में नेहा के पैरेंट्स पूजा की विधि पूरी करते नजर आ रहे हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा था, 'मैं खुश हूं कि मेरी जिंदगी में ये पड़ाव भी आया । मैं अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करने जा रही हूं और एक नए परिवार से जुडूंगी ।'
विज्ञापन

3 of 5
neha pendse - फोटो : social media
'वो लोग बहुत अच्छे हैं और मैं अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं । ये मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी फीलिंग है । मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जो मेरे साथ मेरी खुशियों में शामिल हैं ।' बता दें कि नेहा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी करने जा रही हैं । 

4 of 5
neha pendse - फोटो : social media
अपनी शादी की तैयारियों के बारे में नेहा ने कहा था, 'ये शादी मराठी रीति-रिवाज से होगी । मैं अपने प्रीवेडिंग फंक्शन में साड़ी पहनूंगी । शादी परिवार के कुछ लोगों और दोस्तों के बीच होनी है ।' हनीमून के बारे में नेहा ने बताया, 'शार्दुल ने मुझे अंटार्कटिका क्रूज की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं । मुझे वो पसंद आया । हो सकता है हम वहीं जाएं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Pendse - फोटो : instagram
बता दें कि जब नेहा ने शार्दुल के साथ सगाई की थी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं । तब यूजर्स ने शार्दुल को उनके वजन को लेकर ट्रोल किया था । इस पर नेहा ने कहा था, 'शार्दुल ही नहीं मुझे भी वजन को लेकर ट्रोल किया जा चुका है । एक्टर होने के नाते दर्शक हमारे लुक पर कमेंट कर सकते हैं लेकिन उन लोगों को कुछ ना कहें जो एक्टर के साथ जुड़े हुए हैं।'
 

कादर खान के 10 यादगार किरदार, इन फिल्मों को कर बने अदाकारी के सुपरस्टार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें