विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शादी की पहली एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में विराट और अनुष्का की मांग भराई से लेकर विदाई तक की सभी रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए शादी की सालगिरह पर हम आपको विरुष्का की पूरी वेडिंग एलबम दिखाते हैं। इन दोनों ने इटली में शादी की थी और करोड़ों रुपए खर्च किए थे।
विज्ञापन
2 of 13
virat anushka wedding
- फोटो : Instagram
अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। यह शादी काफी सीक्रेट थी।
विज्ञापन
3 of 13
virat anushka wedding
- फोटो : twitter
इस शादी को एक खास शख्स ने भव्य बना दिया। इस शख्स का बॉलीवुड से पुराना कनेक्शन है। इनका नाम है बंटी सचदेव। बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। बंटी हर बड़ी शख्सियत की पार्टी प्लान करते हैं। बंटी और विराट करीब 10 साल से साथ हैं। कहा तो यह भी जाता है कि विराट की ब्रांड वैल्यू आसमान की ऊंचाई तक पहुंचाने में भी बंटी का ही दिमाग था।
4 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
बंटी के अलावा लखनऊ की रहने वाली फेमस वेडिंग प्लानर देविका का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ है। इन्हीं दोनों के प्रयास से ये साल की सबसे बड़ी शादी बन गई। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपए का खर्च आया।
विज्ञापन
5 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया गया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।
विज्ञापन
6 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
शादी में अनुष्का ने जो लहंगा पहना था उसकी कीमत 40 से 45 लाख बताई जा रही है। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है। इस रॉयल शादी में अनुष्का ने कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही न्यौता भेजा था। इस शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा खास दोस्त शामिल हुए थे।
विज्ञापन
7 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
विरुष्का ने शादी के दो रिसेप्शन दिए थे। एक दिल्ली में तो दूसरा मुंबई में। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। इसके अलावा कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। दिल्ली में रिसेप्शन ताज होटल में दिया था।
8 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
दिल्ली वाले रिसेप्शन में अनुष्का ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी तो वहीं विराट काले रंग की शेरवानी पहने हुए थे। इस रिसेप्शन के चीफ गेस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने थे। पीएम मोदी ने नए नवेले जोड़े को एक-एक गुलाब का फूल दिया था। जिसे देखकर दोनों के चेहरे खिल गए थे।
9 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दूसरा रिसेप्शन मुंबई के सैंट रीजिस होटल में दिया था। 'इस रिसेप्शन में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड हस्तियां का जमावड़ा लगा हुआ था। इस रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर ,पूर्व कप्तान एमएस धोनी, महानायक अमिताभ बच्चन और ऑस्कर विजेता गीतकार एआर रहमान भी अपने परिवार वालों के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए थे।
10 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
विरुष्का के दिल्ली में हुए रिसेप्शन में अनुष्का ने मुंह में नोट दबाकर नाचा था। इस बार उनका अंदाज अलग था। मुंबई रिसेप्शन में अनुष्का ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इसी लहंगे में इस बार भी जमकर नाची थीं। अनुष्का ने पार्टी में जमकर हिप हॉप किया। विराट भी उनके साथ खूब नाचे। नाचते-नाचते अपना कोट तक उतार दिया था।
11 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : twitter
विराट और अनुष्का के हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। यह तस्वीरें विराट और अनुष्का ने अपनी दो दोस्तों के साथ खिंचवाई थीं। इसमें अनुष्का ने हाथों में रेड चूड़ियां पहने हुई थीं। तस्वीर में आप देखेंगे विराट के फनी फेस को देखकर अनुष्का अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
12 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
शादी की रस्में शुरू होने से पहले विरुष्का ने इटली में ही सगाई भी की थी। सगाई समारोह में अनुष्का ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी जबकि विराट ग्रे कलर के कोट-पैंट में नजर आए थे। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का की सगाई की अंगूठी की कीमत 1 करोड़ बताई थी।
शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन के लिए इनविटेशन देने भी गए थे। इस मौके पर अनुष्का नीले रंग का सूट पहने हुई थीं तो वहीं नीले रंग की शेरवानी पहने हुए थे।