फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश से हारी टीम इंडिया, पत्नी अनुष्का के साथ व्यस्त दिखे विराट, बर्थडे मनाने पहुंचे विदेश

Mon, 04 Nov 2019 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
विराट-अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के साथ टी-20 मैच खेल रही है। दिल्ली में हुए पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हरा दिया। इस सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। मैच से वक्त मिलते ही विराट अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और पड़ोसी देश पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विराट-अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, विराट कोहली के फैन क्लब पेज से ये तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विराट और अनुष्का भूटान पहुंचे हैं जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। तस्वीर में विराट किसी शख्स से हाथ मिला रहे हैं। जबकि अनुष्का उनके बगल में खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
लुक्स की बात करें तो विराट ने इस दौरान ब्लैक ट्रैकसूट के साथ व्हाइट टोपी पहनी है। वहीं अनुष्का पिंक कलर के स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आ रही हैं। दोनों ने अपना बैग खुद ही ले रखा है। तस्वीरें देख ऐसा लग रहा है विराट और अनुष्का रिलैक्सिंग मूड में हैं। 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है ऐसे में माना जा रहा है वो अपना जन्मदिन वहीं सेलिब्रेट करेंगे।

4 of 5
Virat Kohli and Anushka Shrama - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा की बात करें तो हाल ही में वो अपने एक लंबे चौड़े पोस्ट को लेकर चर्चा में आईं। अनुष्का ने पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर के उस आरोप का जवाब दिया जिसमें इंजीनियर ने कहा था कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ताओं ने अनुष्का को चाय परोसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka Sharma, Virat Kohli - फोटो : Social Media
अनुष्का ने कहा- 'मेरा नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया और कहा गया कि मुझे खास तरह से ट्रीट किया जाता और मैं कैसे विदेशी टूर पर अपने पति के साथ अधिकृत समय से ज्यादा रही हूं, पर किसी ने सच जानने की कोशिश नहीं की। अगर बोर्ड से विदेशी दौरे के बारे में कोई पूछे तो उसे यही मिलेगा कि मैंने हमेशा नियमों का पालन किया है।'

ऐश्वर्या की मैनेजर कंट्रोवर्सी पर पहली बार बोले शाहरुख खान, कहा- मैं इस मामले पर...

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें