फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के छोटे से गांव में हुई थी विरुष्का की शादी, एक रात ठहरने के चुकाने पड़ते हैं लाखों रुपए

Mon, 05 Nov 2018 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka virat wedding - फोटो : twitter
विराट कोहली और अनुष्का की शादी को जल्द ही एक साल होने वाला है। इन दोनों ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टसकनी शहर में शादी रचाई थी जो कि साल की सबसे महंगी शादियों में शुमार है। इन दोनों ने अपनी शादी में कपड़ों से लेकर शादी के वेन्यू में करोड़ों रुपए खर्च किए थे। इसके बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट और उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। आज विराट कोहली 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको विराट और अनुष्का की शादी की एक एक डिटेल बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
virat anushka wedding - फोटो : twitter
हर जोड़े का सपना होता है कि उसकी शादी ऐसी शान से हो कि दुनिया बस देखती ही रह जाए। विराट-अनुष्का ने शादी तो रचाई और ऐसी रचाई कि आज भी लोग उनकी शादी की शाही रौनक की दाद देने से पीछे नहीं रहते। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद यह दोनों भारत में ही शादी करेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और दोनों ने सात समंदर पार इटली के टसकनी शहर में धूमधाम से शादी रचाई। 
विज्ञापन

3 of 5
virat anushka wedding - फोटो : twitter
इन दोनों की शादी की यह जगह इस वजह से भी काफी चर्चा में रही क्योंकि इसी जगह पर साल 2017 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गए थे। चारों तरफ पहाड़ियों के बीच बने फिनोशीटो रिजॉर्ट में विरुष्का ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी हुई थी उसका नाम दुनिया के सबसे महंगे रिजॉर्ट में शुमार है। 

4 of 5
anushka virat wedding - फोटो : twitter
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक क्रिसमस या फिर न्यू ईयर के दौरान इस रिजॉर्ट की कीमत काफी बढ़ जाती है। एक हफ्ते के लिए एक कमरे की कीमत करीब 94 लाख 83 हजार दो सौ 10 रुपए है। यानि कि एक रात स्टे करने के लिए आपको इस रिजॉर्ट में करीब 13 लाख 54 हजार 7 सौ 44 रुपए चुकाने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat anushka wedding - फोटो : twitter
रिपोर्ट के मुताबिक फिनोशीटो रिजॉर्ट जिस जगह पर बना है वह 800 साल पुराना छोटा सा गांव है। यह जगह बेहद खूबसूरत है जिसका अंदाजा आप इन तस्वीरों से लगा सकते हैं। एयरपोर्ट से रिजॉर्ट तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगता है। इस रिजॉर्ट में ओवल शेप का स्विमिंग पूल है। इसके अलावा लक्जरी की सारी चीजें जैसे कि जिम, स्पा और टेनिस कोर्ट भी बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें