फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कूड़ा फेंकने वाले' की मां ने अनुष्का-विराट को जमकर लताड़ा, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई...'

Mon, 18 Jun 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुष्का शर्मा
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक शख्स को सड़क पर बोतल फेंकने पर झाड़ लगाई थी । ऐसा करते हुए विराट कोहली ने अनुष्का का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया । अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अनुष्का शर्मा
पहले अरहान सिंह नाम के इस शख्स ने सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के खिलाफ एक पोस्ट डाला । अब अरहान की मां गीतांजलि एलिजाबेथ ने भी विराट-अनुष्का के पर हमला बोला है ।
विज्ञापन

3 of 7
virat anushka
गीतांजलि ने इसे सफाई के नाम पर एक सस्ता पब्लिसिटी बताया है । उन्होंने लिखा, 'विराट और अनुष्का ने अपने वीडियो और पोस्ट के जरिए उनके बेटे के निजता के अधिकार का उल्लंघन किया और उसे दुनिया के सामने शर्मसार किया।'

4 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
'सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अरहान का चेहरा भी ब्लर नहीं किया गया । अब मुझे अपने बेटे की सुरक्षा की चिंता है । तुम लोगों ने अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए ये वीडियो पोस्ट किया । तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई । किसी की इमेज को इस तरह बिगाड़ने की ।'



 
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
बता दें कि क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखा तो ठीक तरह से समझाया। क्या ऐसे लोग हमारे देश को साफ रख सकते हैं। ये महंगी गाड़ियों में सफर करते हैं लेकिन इनका दिमाग खराब है, अगर आप भी कुछ ऐसा करते हुए किसी को देखते हैं तो उन्हें रोककर जागरुकता फैलाएं।’

 
विज्ञापन

6 of 7
अनुष्का शर्मा
इसके बाद अरहाने ने लिखा, 'गलती से मुझसे प्लास्टिक की बोतल सड़क पर गिर गई थी, जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने एक सड़क चलते व्यक्ति की तरह चिल्लाना शुरू कर दिया। मैं उनसे माफी भी मांग रहा था, लेकिन अनुष्का ने मेरी बात नहीं सुनी। मेरी कार से जो कूड़ा सड़क पर गलती से गिरा था उससे ज्यादा कचरा तो अनुष्का के मुंह से निकला था। मुझे हैरानी है कि अपने निजी फायदे के लिए विराट ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुष्का शर्मा
अब अरहान की मां ने इस मामले को और तूल दे दिया है । हालांकि गीतांजलि अपने बेटे को गलत काम के लिए सपोर्ट करने पर ट्रोल भी हुई हैं । यूजर्स ने कहा, 'आपको अपने बेटे की गलती नजर नहीं आई और उसका बेशर्मी से बचाव कर रही हैं ।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'आंटी जी पहले अपनी इंग्लिश ठीक कर लो ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें