फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सेक्स रैकेट चलाने वाले फिल्म प्रोड्यूसर के खिलाफ सामने आईं 2 पॉपुलर एक्ट्रेस, किए बड़े खुलासे

Mon, 18 Jun 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 6
अनसुइया और श्री रेड्डी
कुछ दिनों पहले बिजनेसमैन से तेलुगू फिल्मों के सफल प्रोड्यूसर बने मोदुगुमुडी किशन और उनकी पत्नी चंद्रा पर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अमेरिका केे शिकागो शहर में गिरफ्तार कर लिया था। ये दंपति टॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अमेरिका में शो और काम दिलाने का बहाना बनाकर बुलाते थे और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे। मामला सामने आने के बाद साउथ फिल्मों की दो एक्ट्रेस ने इस दंपति के खिलाफ पहली बार चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

2 of 6
sri reddy
हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर चर्चा में आईं साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने मोदुगुमुडी किशन और उनकी पत्नी चंद्रा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी अमेरिका के शिकागो शहर में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को फंसाते थे। केवल श्री रेड्डी ही नहीं टॉलीवुड की कई और एक्ट्रेस ने भी खुद के साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलासा किया है।

3 of 6
sri reddy
न्यूज 18 से बात करते हुए श्री रेड्डी ने बताया कि आरोपी दंपति का हैदराबाद में कॉर्डिनेटर है जिसने उनसे संपर्क किया था। उसने अमेरिका जाने के लिए वीजा समेत सभी चीजों का जुगाड़ कर लेने की बात भी कही थी। यही नहीं उसने कहा कि उन्हें पैसे पॉपुलरिटी के हिसाब से दिए जाएंगे। 

4 of 6
अनसुइया
वहीं एक अन्य तेलुगू की मशहूर होस्ट और एक्ट्रेस अनसुइया ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ कई खुलासे किए। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 'मुझे अमेरिका गए हुए काफी समय हो गया है। मैं 2014 में एक इवेंट में हिस्सा लेने संगीतकार देवी प्रसाद के साथ थी। 2016 में मुझे श्रीराज ने एक अमेरिकी नंबर से फोन किया और मुझसे पूछा कि क्या मैं तेलुगू एसोसिएशन इवेंट में हिस्सा लेने अमेरिका आ सकती हूं।'  

5 of 6
अनसुइया
अनसुइया ने आगे बताया कि 'वो जिस तरह बात कर रहे थे मैं बहुत असहज हो गई। उन्होंने इस बारे में वादा करने के लिए कहा लेकिन मैंने इवेंट में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया। मेरे मना करने के बावजूद उन्होंने मेरी तस्वीरें इवेंट के पोस्टर में लगाई। तब मैंने ट्वीट कर कहा भी कि मैं इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेक्स रैकेट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
बता दें कि शिकागो में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक आरोपी किशन और उसकी पत्नी इस काम के लिए अपने ग्राहकों से 3 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपये लेते थे। अमेरिकी पुलिस ने जब इस दंपति के घर पर छापा मारा तो उन्हें वहां से काफी सबूत मिले। पुलिस ने कई बैग और 70 कंडोम भी बरामद किए। यही नहीं पुलिस को एक ऐसा रजिस्टर भी मिला जिस पर आने वाली हीरोइनों की डिटेल थी कि उनकी डेट कब और किसके साथ है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें