सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद कुछ दिनों तक तो रिया चक्रवती का निकलना ही मुश्किल हो गया था, लेकिन अब धीरे धीरे सब सामान्य होता नजर आ रहा है। अभी रिया की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो जिम जाते हुए नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में रिया के साथ उनके भाई शौविक भी नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि जिस जिम के बाहर रिया को स्पॉट किया गया है वहां अक्सर वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ वर्कआउट करने के लिए आती थीं।
विज्ञापन
3 of 5
Rhea Chakraborty
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें रिया काले रंग के ट्रैक पैंट और नारंगी टीशर्ट में दिख रही हैं। वीडियो में दोनों लोग जिम से बाहर आते नजर आ रहे हैं।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों साथ में जिम से निकलते हैं, लेकिन पहले शौविक आगे आते हैं और मीडिया को थम्सअप करते हैं। शौविक के बाद रिया आती हैं, लेकिन वो मीडिया से कोई बात नहीं करतीं और 'एक्सक्यूज मी' बोलकर अपनी कार में बैठ जाती हैं।
मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मामला बिगड़ गया था और ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल हुई थी। इन दिनों वो जमानत पर बाहर हैं।