फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फेरों के समय कर दी थी बड़ी चूक, दोबारा करनी पड़ सकती है शादी

Tue, 09 Jan 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी शहर शादी कर ली थी। बोरगो फिनोसिएतो रिजॉर्ट में शादी का समारोह आयोजित हुआ था। इस शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही पहुंचे थे। शादी हो जाने के बाद खुद विराट और अनुष्का ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को शादी हो जाने की खबर दी थी। हालांकि अब खबर आ रही है कि इस शादी के बीच एक ऐसी गलती हो गई है जिसके चलते हो सकता है कि दोनों को दोबारा शादी करनी पड़े। 

पढ़ेंः Exclusive: अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन पत्नी ने उठाई बंदूक और अब चुन-चुनकर मारेगी
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल इन दोनों ने दूसरे मुल्क में जाकर शादी तो कर ली लेकिन इसकी सूचना रोम स्थित भारतीय दूतावास को नहीं दी। इसका नुकसान यह हो सकता है कि दोनों की शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ सकती है। यदि ऐसा होता है तो विराट और अनुष्का को एक बार फिर से कोर्ट मैरिज करनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने विदेश मंत्रालय में 13 दिसंबर 2017 को एक आरटीआई लगाई थी। इसके जवाब में रोम स्थित भारतीय दूतावास ने 4 जनवरी 2018 को यह जवाब दिया कि विराट और अनुष्‍का की शादी के बारे में इटली स्थित भारतीय दूतावास के मैरिज ऑफिसर को नहीं बताया गया था।

पढ़ेंः हो गया खुलासा, इस एक्टर के घरवालों ने दीपिका पादुकोण को माना बहू, दिए महंगे गिफ्ट्स
विज्ञापन

4 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत कुमार ने बताया है कि नियमों के चलते यदि कोई भारतीय शख्स दूसरे देश में जाकर शादी करता है तो वह विदेशी विवाह अधिनियम-1969 के तहत रजिस्टर्ड की जाती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मामले में यह शादी अधिनियम के तहत नहीं हुई है। ऐसे में अब देश के जिस राज्य में विराट कोहली-अनुष्का रहेंगे वहां उन्हें उसी राज्य के नियमानुसार शादी रजिस्टर्ड करवाने के लिए दोबारा मैरिज करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें