बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने काम की वजह से लंबे समय तक एक-दूसरे से दूर रहते हैं। हालांकि जब ये दोनों साथ आते हैं तो इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अब जैसा कि आप जानते हैं कि विराट को एशिया कप खेलने से आराम दिया गया है। ऐसे में वो और अनुष्का एक बार साथ देखे गए और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।