फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्या से लेकर चुड़ैल तक, शबाना आजमी के ये यादगार किरदार उनको बनाते हैं खास

Tue, 18 Sep 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी प्रतिभाशाली हीरोइनों में से एक हैं। हिंदी फिल्मों में न केवल उन्होंने दमदार रोल से दर्शकों के दिलों को जीता है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके अभिनय को काफी सराहा गया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1974 में फिल्म अंकुर से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग कई किरदार किए। बड़े परदे पर शबाना आजमी के हर एक किरदार को सिनेप्रेमियों ने पसंद किया। आइए जानते हैं बॉलीवुड फिल्मों में शबाना आजमी ने कौन-कौन से किरदार को निभाया।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म- मंडी 
शबाना आजमी की यह फिल्म साल 1984 में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक वैश्या का किरदार निभाया था। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी निवाजा जा चुका है। इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेंगल ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म- शतरंज के खिलाड़ी
इस फिल्म में शबाना आजनी पहली बार एकदम अलग अंदाज में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता संजीव कुमार की पत्नी का किरदार किया था। इस फिल्म से शबाना आजमी को अलग पहचान मिली। यह फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई थी।

4 of 6
फिल्म- फायर
शबाना आजमी की यह फिल्म समलैंगिकता पर पहली बॉलीवुड फिल्म है। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नंदिता दास मुख्य भूमिका में थीं। फायर फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म- मकड़ी
शबाना आजमी की यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म मकड़ी में उन्होंने ऐसी डकैत का किरदार निभाया था जो गांव वालों के चुड़ैल बनकर डराती है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल ने किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म- जज्बा
इस फिल्म में शबाना आजमी के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान खान मुख्य भूमिका में रहे हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी ऐसी मां का किरदार करती हैं जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का अपहरण कर लेती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें