फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं शाहरुख की बेटी, सुहाना का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

Thu, 05 Sep 2019 07:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना खान की भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सुहाना का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वो खिलखिलाती नजर आ रही थीं। अब नए दोस्तों के साथ मस्ती करके हुए उनका एक वीडियो सामने आया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : social media
दरअसल शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। ऐसे में वहां पर सुहाना ने नए दोस्त बनाए हैं। नए वीडियो में सुहाना के साथ उनके कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं। जिनके साथ वो हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में सुहाना का कॉलेज का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सुहाना ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं । बता दें कि 28 जून को सुहाना ग्रेजुएट हुई थीं । सुहाना ने लंदन के आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। सुहाना को ग्रेजुएट होने के बाद पार्टी करते भी देखा गया था।  शाहरुख खान ने ट्विटर पर सुहाना के ग्रेजुएट होने की जानकारी दी थी । 
 

4 of 5
suhana khan - फोटो : social media
शाहरुख खान ने सुहाना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन जिंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।' सुहाना की ग्रेजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहरुख खान के बेटी सुहाना भी एक्टिंग में ही अपना नाम बनाना चाहती हैं। इस बात की जानकारी शाहरुख ने एक इंटरव्यू में दी थी। वहीं शाहरुख के फैंस भी सुहाना को ऑनस्क्रीन देखने के लिए काफी उत्साहित हैं । सुहाना ने एक शॉर्ट फिल्म शूट की है । जिसका नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है ।

पढ़ें: Teachers Day: इन 11 फिल्मों ने बयां की स्कूल की हकीकत, हर छात्र को देती हैं सबक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें