फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फैन ने जबरदस्ती खींचा सलमान का हाथ तो भड़क गए 'सुल्तान', यूजर बोला- '..घूंसा नहीं मारा'

Sat, 10 Aug 2019 10:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान जितना अपनी दरियादिली के लिए फेमस हैं, उतने ही फेमस हैं उनके गुस्से के किस्से। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में। वीडियो में एक फीमेल फैन सलमान खान को खींचते नजर आ रही है।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर विरल के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सलमान खान नीले रंग की शर्ट में नजर आ रहे  हैं। ऐसे में लाल रंग की ड्रेस में एक फीमेल फैन उनके पास आती हैं और पीछे होने परे सलमान खान का हाथ पकड़ कर खींचती है।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फीमेल फैन के द्वारा ऐसा खींचा जाना सलमान खान को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उनके चेहरे पर गुस्से को साफ देखा जा सकता है। हालांकि सलमान अपने गुस्से को काबू में करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।
 

4 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान के समर्थन में ही कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मेरी मां अगर ऐसे मेरा हाथ खींचे तो मुझे गुस्सा आ जाता है ये तो अजनबी है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि किसी को भी ऐसे खींचना पसंद नहीं आएगा। सलमान भाई विनम्र हैं इसलिए घूंसा नहीं मारा।
विज्ञापन

5 of 6
bharat film - फोटो : social media
बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dabangg 3 - फोटो : social media
वहीं सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। इंशाअल्लाह के अलावा सुपरहिट सीरीज दबंग के तीसरे पार्ट दबंग 3 का शूट भी जारी है। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें