फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली का किया हेयरकट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 28 Mar 2020 12:44 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पूरे देश में 15 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ सितारों को भी घर में रहने की सलाह दी जा रही है। इस बीच सितारे सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं और अलग अलग तरीकों से इस खाली वक्त को बिता रहे हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के बाल काटते नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जितनी मस्ती के साथ अनुष्का विराट का हेयरकट कर रही हैं, उतने ही मजे के साथ विराट इस हेयरकट को पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर किया जा रहा है। वीडियो के अंत में विराट के नए और पुराने लुक की तस्वीर भी साझा की गई है। इस वीडियो पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां भी खूब कमेंट कर रही हैं। कमेंट सेक्शन में अनुष्का शर्मा जमकर वाहवाही लूट रही हैं। 
 

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर की करें तो अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था। फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं बता दें कि अनुष्का की आखिरी रिलीज फिल्म भी शाहरुख खान के साथ जीरो थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coronavirus in china - फोटो : Twitter
बात अनुष्का शर्मा के अलावा कोरोना वायरस की करें तो अभी तक भारत में अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 873 पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में अभी तक 595,953 मामले सामने आ चुके हैं। 

'रामायण' में राम के किरदार के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, लेकिन ऐसे बदला रामानंद सागर का फैसला
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें