फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉयलेट' में दिखने के लिए इस हीरोइन ने घटाया 30 किलो वजन, फोटोज हुईं वायरल

Tue, 15 Nov 2016 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'दम लगा के हइशा' की हीरोइन भूमि पेडनेकर का लेटेस्ट लुक देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। आप यकीन ही नहीं करेंगे कि ये वही भूमि है जिसे पीठ पर उठाकर भागने में आयुष्मान खुराना की हालत खराब हो गई थी। 'दम लगा के हइशा' फिल्म के लिए भूमि का ओवरवेट होना जरूरी था। इस फिल्म के बाद भूमि ने अपना वजन काफी कम किया है। उनका लेटेस्ट लुक किसी जीरो फिगर हीरोइन से कम नहीं है।
हाल ही में भूमि ने अपने कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जिनमें वो काफी हॉट एंड ग्लैमरस नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

'टॉयलेट' में दिखने के लिए इस हीरोइन ने घटाया 30 किलो वजन, फोटोज हुईं वायरल

2 of 6
'दम लगा के हइशा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भूमि ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया है। भूमि अपने खाने पर भी सख्ती बरत रहीं हैं। भूमि ने बताया कि फिट होने के लिए वो स्ट्रिक्ट डाइट ले रहीं हैं।
विज्ञापन

'टॉयलेट' में दिखने के लिए इस हीरोइन ने घटाया 30 किलो वजन, फोटोज हुईं वायरल

3 of 6
उन्होंने अपने आप को रिफाइंड सुगर, सेचुरेटेड फैट्स, गेहूं और चीज जैसी चीजों से काफी दूर कर लिया है। वो नट्स, बाजरा, ब्राउन राइस और प्रोटीन युक्त फूड खा रही हैं।

'टॉयलेट' में दिखने के लिए इस हीरोइन ने घटाया 30 किलो वजन, फोटोज हुईं वायरल

4 of 6
इससे पहले 'दम लगा के हइशा' फिल्म की हीरोइन बनने के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था। भूमि रोजाना नाश्ते, लंच और डिनर में बटर चिकन और दाल मखनी खाती थीं। हालांकि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वो अपने नॉर्मल रूटीन पर आ गईं। 
विज्ञापन

'टॉयलेट' में दिखने के लिए इस हीरोइन ने घटाया 30 किलो वजन, फोटोज हुईं वायरल

5 of 6
उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद वो अपनी मां के हाथों का बना खाना खाती थीं। बैडमिंटन खेलती थीं, हर रोज 10 से 15 मिनट तक एक्सरसाइज करती थीं और ग्रीन टी पीती थीं। इस तरह उन्होंने अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया। फिल्म के दौरान उनका वजन 85 किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'टॉयलेट' में दिखने के लिए इस हीरोइन ने घटाया 30 किलो वजन, फोटोज हुईं वायरल

6 of 6
आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर इन दिनों मथुरा में अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। हाल ही में दोनों ने फिल्म के सेट से शूटिंग के दौरान एक सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो किसी टॉयलेट के बाहर ली गई थी। यह फिल्म 2 जून 2017 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें