फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहेनजो दारो' के एक्टर ने विदेशी गर्लफ्रेंड से गुपचुप रचा ली शादी

Tue, 15 Nov 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Instagram
लगता है बॉलीवुड में आजकल गुपचुप शादी करने का फैशन चल पड़ा है। तभी तो पहले एक्ट्रेस लीजा हेडन और फिर सिंगर नेहा भसीन ने विदेश में जाकर चुपके से शादी कर ली। अब इस फेहरिस्त में एक और एक्टर का नाम शामिल हो गया है। कौन हैं ये जनाब, जानने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

'मोहेनजो दारो' के एक्टर ने विदेशी गर्लफ्रेंड से गुपचुप रचा ली शादी

2 of 6
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर अरुणोदय सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड ली एल्टन से 13 नवंबर को एक भव्य समारोह में शादी रचाई। शादी मध्य प्रदेश के सतना में बड़े धूमधाम से हुई। शादी भव्य थी लेकिन इंडस्ट्री के लोगों को इसकी खबर नहीं लग पाई।
विज्ञापन

'मोहेनजो दारो' के एक्टर ने विदेशी गर्लफ्रेंड से गुपचुप रचा ली शादी

3 of 6
- फोटो : Instagram
ली कैनेडा की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल गोवा में रहती हैं और वहां अपना एक कैफे चलाती हैं। उनका कैफे गोवा के सबसे बड़े कैफेज़ में शुमार है। कहा जाता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरन अरुणोदय गोवा में ली के कैफे गए थे। बस तभी इन दोनों के बीच जान-पहचान हुई और आज यह कपल शादी के बंधन में बंध चुका है।

'मोहेनजो दारो' के एक्टर ने विदेशी गर्लफ्रेंड से गुपचुप रचा ली शादी

4 of 6
- फोटो : Instagram
अरुणोदय ली के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी और ली की कई तस्वीरें भी डालते रहते हैं लेकिन अपनी शादी की एक भी तस्वीर इन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर नहीं की।
विज्ञापन

'मोहेनजो दारो' के एक्टर ने विदेशी गर्लफ्रेंड से गुपचुप रचा ली शादी

5 of 6
- फोटो : Instagram
अरुणोदय मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता रहे अर्जुन सिंह के पोते हैं और कहा जा रहा है कि शादी एवं रिसेप्शन समारोह में फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोहेनजो दारो' के एक्टर ने विदेशी गर्लफ्रेंड से गुपचुप रचा ली शादी

6 of 6
- फोटो : Instagram
अरुणोदय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में सिकंदर फिल्म से की थी मगर उन्हें असल पहचान मिली फिल्म 'आयशा' से। हाल ही में वह ऋतिक रोशन की फिल्म मोहेनजो दारो में विलेन की किरदार निभाते दिखे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पह बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें