फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर में फिल्म 'गली ब्वॉय' की हुई एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

Mon, 23 Sep 2019 07:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गली ब्वॉय मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर और जोया अख्तर निर्देशित फिल्म गली ब्वॉय 92वें अकादमी अवॉर्डस के लिए भारत की ओर से नामित हुई है। बका दें कि नामांकनों की अंतिम सूची का ऐलान 13 जनवरी को किया जाएगा और ऑस्कर का आयोजन 9 फरवरी 2020 को होगा। एक तरफ जहां इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर इस फिल्म की कास्ट सहित पूरी टीम ने खुशी जाहिर की तो वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को लेकर मीम्स भी सामने आने लगे। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ मीम्स...
विज्ञापन

2 of 6
Gully Boy - फोटो : Social Media
इस मीम को ट्विटर पर गौरव (@grjain) ने शेयर किया है। गौरव द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में आमिर खान की फिल्म पीके का एक सीन दिख रहा है। जिसमें पीके सामान के साथ नजर आ रहे हैं और टेक्स्ट लिखा है- ई गोला में अब नहीं रहना है।

विज्ञापन

3 of 6
gully boy - फोटो : social media
इस वीडियो मीम में मिस्टर बीन शो का एक क्लिप दिख रहा है। जिसमें एग्जाम में बैठे मिस्टर बीन अपने पड़ोसी की कॉपी से चीटिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं ऊपर तंज कसते हुए टेक्स्ट में लिखा है कि गली ब्वॉय 8 माइल्स की कॉपी नहीं है। जल्दी ही ऑस्कर ट्रॉफी घर आएगी।

4 of 6
Gully Boy - फोटो : file photo
एसपी सक्सेना नाम के यूजर ने इस मीम में फिल्म सूर्यवंशम का एक सीन शेयर किया है। फोटो में अमिताभ बच्चन का किरदार हीरा ठाकुर खून की उल्टी करते नजर आ रहा है। वहीं टेक्स्ट में गली ब्वॉय के नॉमिनेश की आलोचना की गई है और लिखा है कि कई और बेहतर फिल्में थीं जिन्हें भेजा जा सकता था।

विज्ञापन

5 of 6
gully boy - फोटो : social media
फिल्म वेलकम के एक सीन को शेयर करते हुए मीम में अनिल कपूर दिख रहे हैं। साथ ही फोटो पर टेक्स्ट लिखा है कि अब घोड़ों की रेस में गधे भी दौड़ेंगे। वहीं टेक्स्ट में लिखा है कि गली ब्वॉय को ऑस्कर भेजने पर रिएक्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Gully Boy film - फोटो : twitter
इस मीम में अक्षय कुमार, सलमान खान और रैपर बादशाह हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कैप्शन में लिखा है कि आपका रिएक्शन कुछ ऐसा होगा जब आपको पता चले कि गली ब्वॉय ऑस्कर के लिए भेजी गई है।




पढ़ें: मिया खलीफा का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल, 'कचरा निकाल' पर मजेदार डांस करती आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें