फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाटा चोरी मामले में दुनिया भर में छिड़ी चर्चा, इस एक्टर ने ली चुटकी

Fri, 23 Mar 2018 05:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
facebook
फेसबुक डाटा चोरी मामले ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। आरोप है कि करीब 5 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स की प्राइवेट इन्फॉर्मेशन हासिल की गई है और उसका गलत इस्तेमाल किया गया। दुनियाभर में इस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से स्टैंड अप की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले एक्टर वीर दास ने इस पर चुटकी ली है। 
विज्ञापन

2 of 4
वीर दास
वीर दास ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुनिया में कहीं पर... एक आदमी आर्टिकल पढ़ रहा है कि फेसबुक लोगों की निजी जानकारी को सुरक्षित नहीं रख पाया। उसे इसके बाद काफी राहत मिलती है। उसे समझ नहीं आ रहा कि एक निजी फर्म को इसके लिए पैसे क्यों दिए गए। ओह.. यहां तो यह काम आधार कर रहा है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
वीर दास
वहीं एक दूसरे ट्वीट में वीर दास ने लिखा, '2018 में सोशल मीडिया पर आपकी पसंद है। फेसबुक: आपकी प्रोफाइल चोरी हो जाती है।, ट्विटर: यहां आपको गाली दी जाती है।, इंस्टाग्राम: यहां आपकी प्रोफाइल झूठी नजर आती है।, स्नैप चैट: आपकी प्रोफाइल के पास खरगोश जैसे कान हैं। बता दें कि, वीर दास आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'मस्तीजादे' में नजर आए थे।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
facebook
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं। इस जानकारी को कथित तौर पर चुनाव के दौरान ट्रंप को जिताने में सहयोग और विरोधी की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इसे फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें