'आंखें', 'वक्त' और 'नमस्ते लंदन' जैसी लगातार हिट फिल्में देकर हिंदी सिनेमा के कामायब निर्देशकों की पहली कतार में शामिल हुए निर्माता निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर कैमरे के पीछे से सिनेमा की कमान संभालने की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म के हीरो होंगे अक्षय कुमार और इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर तक शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2 of 5
vipul shah
विपुल ने बतौर निर्देशक अपनी पहली तीनों फिल्में अक्षय कुमार के साथ ही बनाईं। पहली दो फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ अमिताभ बच्चन भी शामिल रहे। सलमान खान और अजय देवगन को लेकर लंदन ड्रीम्स बनाने के बाद उनका करियर डगमगाया और उनकी पिछली दोनों फिल्मों 'एक्शन रीप्ले' और 'नमस्ते इंग्लैंड' ने भी बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार ही किया।
विज्ञापन
3 of 5
arjun kapoor, parineeti chopra and vipul shah
विपुल मानते हैं कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों की नब्ज पर उनकी पकड़ ढीली होने के चलते ही उनकी पिछली फिल्मों को वह कामयाबी नहीं मिल पाई जिसकी उन्हें उम्मीद रही। अब वह लोगों के बीच जा रहे हैं। देश के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं और हाल के दिनों में दर्शकों की पसंद में आई तब्दीली की थाह ले रहे हैं।
4 of 5
Namaste England
- फोटो : social media
अमर उजाला से खास बातचीत में विपुल कहते हैं, ‘पिछले पांच साल में देश में जबर्दस्त तब्दीली आई है। लोगों के रहन-सहन का स्तर तो ऊंचा हुआ ही है उनके तौर तरीके और सोचने का नजरिया भी बदल गया है। इस बदले हुए भारत के लिए अब नए कंटेंट की जरूरत है और मेरी अगली फिल्म इस नए भारत की सोच पर ही बन रही है।’
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के साथ बतौर निर्देशक चार फिल्में कर चुके विपुल ने जो नई कहानी चुनी है, उसके लिए उनकी पहली और आखिरी पसंद अक्षय कुमार ही हैं। अक्षय का जिक्र चलने पर वह कहते हैं,‘अक्षय कुमार सही मायनों में फिल्म इंडस्ट्री के हितैषी कलाकार हैं। वह साल में चार-पांच फिल्में करते हैं और उनकी किसी भी फिल्म से निर्माता, वितरक या फिल्म प्रदर्शक का नुकसान नहीं होता। एक फिल्म से सौ—डेढ़ सौ परिवारों की रोजी रोटी भी चलती है।’ विपुल शाह अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपनी फिल्म के लिए अक्षय की डेट्स वगैरह तय कर सकें। अपनी नई फिल्म की कहानी वह अक्षय को सुना चुके हैं और अक्षय को ये कहानी काफी पसंद आई है।