फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिनों में ही इस फील्ड पर राज करेगा विनोद मेहरा का बेटा, पिता जिंदा होते तो फूले नहीं समाते

Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विनोद मेहरा
आज विनोद मेहरा का 73वां जन्मदिन है। विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। विनोद की पहली फिल्म 'रागिनी' थी जो 1958 में आई थी। इस फिल्म में विनोद ने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। सही मायने में विनोद का फिल्मी करियर 1971 में शुरू हुआ था। उनकी डेब्यू फिल्म का नम था 'एक थी रीटा'।
विज्ञापन

2 of 6
विनोद मेहरा
विनोद मेहरा ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में नाम कमाना शुरू कर दिया था। विनोद की 'परदे के पीछे', 'ऐलान', 'लाल पत्थर', 'अमर प्रेम' और 'स्वर्ग नरक' जैसी फिल्में हिट रही थीं। विनोद का फिल्मी करियर काफी छोटा था। 21 साल के करियर में विनोद ने 100 फिल्में की। फिल्मों के अलावा विनोद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
विनोद मेहरा
मेहरा की पहली शादी मीना बोरका से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद विनोद को हार्ट अटैक आया और उन्होंने अपनी फिल्मों की लीडिंग लेडी बिंदिया गोस्वामी से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद मना उन्हें छोड़कर चली गई थीं। विनोद से शादी के बाद बिंदिया का अफेयर अपनी फिल्मों के डायरेक्टर जेपी दत्ता से हो गया। इसलिए बिंदिया ने विनोद मेहरा को छोड़ जेपी दत्ता से शादी कर ली।
 

4 of 6
विनोद मेहरा
बिंदिया के जाने के बाद विनोद अकेले हो गए। कुछ समय बाद उनका अफेयर रेखा से हुआ। दोनों की शादी की खबरें भी आईं लेकिन एक इंटरव्यू में रेखा ने इससे इंकार कर दिया था। 1988 में मेहरा ने एक्ट्रेस किरन से शादी कर ली। उनके दो बच्चे रोहन मेहरा और सोनिया मेहरा हुए। 1990 में विनोद मेहरा का निधन हो गया था। इसके बाद किरन अपने दोनों बच्चों को लेकर केन्या चली गईं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रोहन मेहरा
मेहरा की बेटी बॉलीवुड फिल्म Victoria No. 203 में काम कर चुकी हैं। वहीं बेटे रोहन फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की फिल्म 'बाजार' से डेब्यू करने जा रहे हैं। विनोद मेहरा तो कुछ समय में ही बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। अब लोगों की नजरें रोहन पर टिकी हैं। केन्या में पले-बढ़े रोहन अब अपने पापा के कदमों पर चलने के लिए तैयार हैं। रोहन की पहली फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहन मेहरा
फिल्मों में आने से पहले रोहन शॉर्ट फिल्म लिख चुके हैं। इसके अलावा रोहन को म्यूजिक और फोटोग्राफी का भी काफी शौक है। रोहन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। रोहन का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी डैशिंग तस्वीरों से भरा पड़ा है। इसके अलावा रोहन प्रोफेशनल डांसर तारा के साथ रिलेशनशिप में हैं। रोहन, तारा और अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें