फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शादियां और रेखा संग अफेयर, कम उम्र में हुआ इस मशहूर अभिनेता का निधन

Sun, 25 Oct 2020 06:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विनोद मेहरा और रेखा - फोटो : फाइल
विनोद मेहरा के बारे में कहा जाता था कि उन्हें हर किरदार को जीना आता था। हीरो का दोस्त, पुलिसवाला, वकील, भाई, पिता और अंकल जैसे किरदार उन्होंने बखूबी निभाए। भले ही वो खुद को मेनस्ट्रीम अभिनेता के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाए लेकिन उनकी बॉलीवुड में एक खास जगह थी। 30 अक्तूबर को उनकी 65वीं पुण्यतिथि है। 
विज्ञापन

2 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : फाइल
विनोद मेहरा को महज 13 साल की उम्र में फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। नागिन, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग नर्क, साजन बिना सुहागन, एक ही रास्ता, अनुरोध, अमर दीप और बेमिसाल जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाये। 
विज्ञापन

3 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : फाइल
विनोद मेहरा अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा चर्चा में रहे। उनकी पहली शादी 'एक थी रीटा' फिल्म अभिनेत्री मीना ब्रोका से हुई। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मेहरा को पहला हार्ट अटैक पड़ा। इसके बाद उनकी निजी जिंदगी बदल गई। मीना से उनके रिश्ते खराब हो गए और बाद में दोनों ने तलाक ले लिया।

4 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : फाइल
मीना के बाद अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से साथ विनोद मेहरा का अफेयर रहा। कहा ये भी जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और बाद में बिंदिया ने जेपी दत्ता से शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 6
विनोद मेहरा और रेखा - फोटो : फाइल
फिर विनोद खन्ना की जिंदगी में रेखा की एंट्री हुई। बीबीसी के मुताबिक विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। इस तरह ये रिश्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : फाइल
इसके बाद विनोद मेहरा ने किरण नाम की लड़की से शादी कर ली। ये रिश्ता अंत तक चला। दोनों के एक बेटा और बेटी हुई। 30 अक्तूबर 1990 को विनोद मेहरा को आखिरी हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 45 साल थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें