फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद मेहरा की बेटी बोल्डनेस में देती है सबको मात, छोटी सी उम्र में खो दिया पापा का साथ

Sun, 28 Oct 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Soniya Mehra - फोटो : instagram
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिलों की जीतने वाले अभिनेता विनोद मेहरा ने अपने फिल्मी सफर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। दर्शकों और उनके फैंस ने फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा भी। हालांकि बहुत कम उम्र में बॉलीवुड ने उन्हें खो दिया। आज उनकी मौत को 26 साल हो गए हैं। 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। जब विनोद मेहरा का निधन हुआ था तब उनकी बेटी सोनिया मेहरा की उम्र 2 साल से भी कम थी। 
विज्ञापन

2 of 5
vinod mehra - फोटो : file photo
2 दिसंबर 1988 को जन्मीं सोनिया, विनोद और उनकी तीसरी पत्नी किरण की बेटी हैं। आपको बता दें कि विनोद ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी मीना बोरका और दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी से हुई थी। आज उनकी बेटी भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने में लगी हुईं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Soniya Mehra - फोटो : instagram
विनोद के निधन के बाद सोनिया का पालन-पोषण उनके नाना-नानी के यहां केन्या में हुआ। सोनिया की पढ़ाई केन्या और लंदन में हुई है। सोनिया ने 8 साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इस दौरान लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 17 साल की उम्र में वो मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। 

4 of 5
Soniya Mehra - फोटो : instagram
आपको बता दें कि हीरोइन होने के साथ-साथ सोनिया एक ट्रेंड डांसर भी हैं। सोनिया ने साल 2007 में निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म 'विक्टोरिया नं. 203' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में सोनिया के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, जिमी शेरगिल और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में थे। सोनिया ने अब तक करीब 4 फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Soniya Mehra - फोटो : instagram
उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर नाम का किरदार निभाया था। फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज और एमटीवी स्टाइल चेक) में वो बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें