Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
'दबंग सरकार' सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। दर्शकों इसके ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा खेसारीलाल यादव जल्दी ही इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'नागदेव' है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वीएफएक्स पर भी काफी काम किया गया है। दर्शक यूट्यूब पर 'नागदेव' के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन देव पांडेय कर रहे हैं।