अभिनेता विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय की तारीफ आज भी उनके फैंस करते हैं। विनोद खन्ना का जन्म छह अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको विनोद खन्ना के परिवार से रूबरू करवाते हैं।