गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
1990 के दशक के सबसे प्रमुख सुपरस्टारों में से एक गोविंदा बीते लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। इस मल्टी टैलेंटेड स्टार को एक वक्त पर साइन करने के लिए निर्माताओं की लाइन लगी रहती थी। हालांकि, करियर के पीक पॉइंट पर रहने के बाद अचानक से ही गोविंदा का डाउनफॉल शुरू हो गया। कथित तौर पर उन्होंने उभरते रुझानों को अपनाने का विरोध किया और अंधविश्वास में घिरकर खुद के पैर पर ही कुल्हाड़ी मार बैठे। लेकिन, गोविंदा अब वापस से पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। आने वाले दिनों में उन्हें एक दो नहीं बल्कि तीन फिल्मों में देखा जाएगा।