विंदू दारा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में
विंदू दारा सिंह ने अभिनेत्री तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से शादी की थी। बता दें कि फराह नाज 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने नसीब अपना अपना, भाई हो तो ऐसा घर घर की कहानी, ईमानदार, हलचल, मरते दम तक जैसी कई फिल्मों में काम किया है। विंदू दारा सिंह और फराह की शादी लव मैरिज थी। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 1996 में शादी की थी दोनों का एक बेटा भी हुआ। हालांकि फिर भी ये शादी नहीं चल सकी और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद विंदू ने मॉडल डीने उमारोवा से शादी की है और उनकी एक बेटी भी है।